मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक ही खाते में 112 लाभुकों की राशि ट्रांसफर, FIR दर्ज

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। तमाड़ प्रखंड के पंडराजी गांव में सत्यापन के दौरान पता चला कि 112 लाभुकों की सम्मान राशि एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

इस घोटाले में कार्तिक पातर और उसके भाई, प्रज्ञा केंद्र संचालक की संलिप्तता पाई गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

जांच में सामने आया कि कार्तिक पातर और उसके भाई ने 112 लाभुकों के बैंक खातों को बदलकर एक ही खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया। इस दौरान सभी लाभुकों के बैंक खाते में हेरफेर कर एक ही अकाउंट नंबर इनपुट कर दिया गया।

अपात्र लाभुकों को चेतावनी

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ले रहे हैं, वे खुद आवेदन देकर अपना नाम हटवा लें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शिकायत कहां करें?

रांची जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है, जहां नागरिक इस तरह की गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Share This Article