दूसरे युवक से अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, 3 साल की मासूम बेटी को भी गला घोटकर मारा

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder Case : बुढ़मू (Budhmu) थाना क्षेत्र के साड़म की रहने वाली विवाहिता संगीता देवी व उसकी तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का के मर्डर (Murder) मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दूसरे युवक से अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की हत्या की। तीन साल की बेटी के सामने सभी घटना घटी थी, इसलिए उसे भी मार दिया।

बुढ़मू पुलिस ने विवाहिता के पति डबलू यादव को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

शव को साइकिल पर रखकर ले गया तालाब

पति ने पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का मायका कोटारी गांव में है। उसकी पत्नी कोटारी के एक युवक से बातचीत करती थी।

उसे शक था कि पत्नी का उस युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण से वह रविवार को पत्नी और पुत्री को मायके से अपने घर लाया।

रात में ही उसने पहले पत्नी को पीटा, इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साइकिल पर रखकर तालाब ले गया। साथ में तीन वर्षीय बच्ची अनुष्का को भी लेकर गया था।

पत्नी का शव तालाब में फेंकने के बाद उसने पुत्री को जिंदा उसी तालाब में फेंक दिया इससे उसकी भी मौत हो गई।

Share This Article