रांची नगर निगम कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का लिया फैसला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RMC Personnel on Strike : रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) सफाई मजदूर संघ ने बैठक में कर्मियों की मांगों को लेकर 2 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) पर जाने का फैसला लिया है।

संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार से कई बार पत्राचार किया गया। लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ऐसे में हम सफाई कर्मियों के पास अब हड़ताल (Strike) के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

बैठक में लोकेश कुमार सिंह, राजू उरांव, बीरबल कुमार, धीरज कुमार, मायाशंकर महती, अमोन कच्छप, शकील अंसारी, दिलीप कुमार सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में मांग की गयी कि जिन कर्मियों ने भी 10 साल या उससे अधिक समय तक नगर निगम को सेवा दी है, उन सभी कर्मियों को निगम स्थायी करें।

इसके साथ ही सातवां वेतनमान के एरियर राशि का भुगतान किया जाये।

Share This Article