ट्रैक्टर ने ली बच्चे की जान, दो घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tractor Takes Child’s Life, two Injured : समसपुर पंचायत के समसपुर गांव (मनसिंघा) में शुक्रवार की सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें Tractor की चपेट में आने से एक बच्चे की जान चली गई और दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, महबूब आलम का नौ वर्षीय पुत्र अकबर शेख, रज्जाक शेख का छह वर्षीय पुत्र अब्दुल रकीब और अजीउल शेख का पंद्रह वर्षीय पुत्र नूर असलम महाजन टोले गांव में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) के लिए अपने परिवार के साथ आए थे। तीनों बच्चे सड़क किनारे खड़े थे, तभी राजमहल से सीमेंट लोड करके जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया।

इस हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अब्दुल रकीब और नूर असलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

अकबर शेख की हालत भी नाजुक थी और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवारजन अकबर का शव (Dead Body) लेकर घर लौट गए।

इस दुर्घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और लोग इस दुखद घटना से व्यथित हैं। प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share This Article