धनबाद में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दूल्हा-दुल्हन सहित 7 घायल

धनबाद से बिहार के जमुई जा रही एक Scorpio गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टुंडी थाना अंतर्गत संग्रामडीह के समीप एक पेड़ से टकरा गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Scorpio collides with tree in Dhanbad : धनबाद से बिहार के जमुई जा रही एक Scorpio गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टुंडी थाना अंतर्गत संग्रामडीह के समीप एक पेड़ से टकरा गई।

इसमें Scorpio सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।

घटना के संबंध में दूल्हे के पिता सुरेश रवानी ने बताया कि बीते 15 जुलाई को बिहार के जमुई जिला स्थित सरोन कि रहने वाली लड़की के साथ उनके पुत्र का विवाह हुआ था। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल धनबाद के कतरास मोड़ आ चुकी थी।

वहीं आज सुबह शादी के किसी विधि को पूरा करने के लिए दूल्हा-दुल्हन परिवार के लोगों के साथ पुनः जमुई स्थित दुल्हन के घर जा रहे थे। इसी दौरान टुंडी के मदैयाडीह के पास Scorpio सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन, दो बच्चे और वाहन का चालक समेत कुल सात लोग घायल हैं। फिलहाल सभी का इलाज SNMMCH के ICU में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के पीछे चालक को नींद आने की बात कही जा रही हैं।

Share This Article