कुएं में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

लोहरदगा (Lohardaga) जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्की कुंबा टोली में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक अधेड़ महिला की कुएं में डूबने से मौत (Death) हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Dies Due to Drowning in Well : लोहरदगा (Lohardaga) जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्की कुंबा टोली में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक अधेड़ महिला की कुएं में डूबने से मौत (Death) हो गई। मृतका की पहचान बुधमन चिक बड़ाइक की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है।

घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे की है जब सीता देवी (Sita Devi) घरेलू कार्यों के लिए पानी भरने पड़ोसी के कुएं पर गई थी। पानी भरते समय उनका पैर रस्सी से लिपट गया और वे फिसलकर कुएं में गिर गईं, जिससे डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

शाम को जब सीता देवी का पति घर लौटा और उन्हें नहीं पाया तो उसने पूछताछ शुरू की। उसी समय गांव की एक महिला ने कुएं में शव होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी अजित कुमार को सूचित किया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।

Share This Article