Latest Newsझारखंडगढ़वा में माओवादी सब जोनल कमांडर राजू भुईयां के घर पहुंचे ...

गढ़वा में माओवादी सब जोनल कमांडर राजू भुईयां के घर पहुंचे SP दीपक पांडे, आत्मसमर्पण के लिए …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

SP Deepak Pandey reach Maoist House : गढ़वा (Gadhwa) जिले में सोमवार को SP Deepak Pandey ने 2 लाख के इनामी भाकपा माओवादी (CPI Maoist) सब जोनल कमांडर राजू भुईयां के घर का दौरा किया।

डंडई थाना क्षेत्र के लवाहीकला गांव स्थित राजू भुईयां (Raju Bhuiyan) के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की।

इस दौरान SP ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण (Surrender) नीति के बारे में जानकारी दी और आत्मसमर्पण के फायदे बताए।

परिवार ने दिया आत्मसमर्पण कराने का आश्वासन

राजू भुईयां की पत्नी और मां ने एसपी को आश्वासन दिया कि वे राजू को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेंगी और निकट भविष्य में उसे आत्मसमर्पण कराने का प्रयास करेंगी।

SP दीपक पांडे ने परिवार को विश्वास दिलाया कि आत्मसमर्पण नीति के तहत उन्हें सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता या समस्या हो तो वह तुरंत सूचना दें।

SP ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने और आवश्यक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

सरकार की आत्मसमर्पण नीति का प्रचार

एसपी ने इस दौरान आत्मसमर्पण नीति की अहमियत पर जोर देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार की तरफ से पुनर्वास का लाभ मिलता है और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

पुलिस प्रशासन की यह पहल माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने और उग्रवादियों को पुनर्वास के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...