सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई कड़ी फटकार, CM हेमंत की जमानत को रद्द करने…

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत को रद्द करने की ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे कड़ी फटकार लगाई और याचिका को खारिज कर दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supreme Court strongly reprimands ED : सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत को रद्द करने की ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे कड़ी फटकार लगाई और याचिका को खारिज कर दिया।

ED सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत को वे सामग्री दिखाने की कोशिश कर रही थी जिस पर उसके मुताबिक हाई कोर्ट ने गौर नहीं किया।

ED की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) SV राजू ने कोर्ट के सामने उन रिकॉर्ड्स को दिखाने की कोशिश की लेकिन, कोर्ट ने कुछ भी देखने से साफ इनकार कर दिया।

कोर्ट ने कहा, अब हम कुछ भी देखना नहीं चाहते। अगर हम देखने पर आए तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। इसके बाद कोर्ट में याचिका खारिज कर दी।

Share This Article