टेंडर कमीशन : संजीव व जहांगीर की पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन जब्त कर सकती है ED

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : टेंडर कमीशन घोटाले (Tender Commission Scam) में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के PS रहे संजीव लाल (Sanjeev Laal) और उनके नौकर जहांगीर आलम (Jahangir Alam) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बताया जा रहा है कि ED जहांगीर और संजीव लाल की पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन को जब्त कर सकती है। पुंदाग (Pundag) में दोनों के नाम से 18 डिस्मिल जमीन है।

मामले में ED द्वारा बिंदेश्वरी राम, आकाश साहू और एजाज अहमद से जानकारी जुटाई गई है कि इन्ही लोगों से जमीन खरीदी गई थी।

1 करोड़ 35 लाख की जमीन खरीदी गई थी, लेकिन पेपर पर 50 लाख रुपए दिखाए गए थे। ED की जांच में पता चला है कि दोनों ने बिंदेश्वरी राम, आकाश साहू और एजाज अहमद जमीन 75 लाख प्रति डिस्मिल की दर से ली थी।

Share This Article