झारखंड में 27 मई तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Alert! : मौसम विभाग ने झारखंड में 27 मई तक हल्की बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने और मौसम बदलने की संभावना है।

23-24 मई को इन इलाकों में खतरा, 25 मई को उत्तर-पूर्व में अलर्ट

23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों में गर्जन, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की आशंका है। वहीं, 25 मई को उत्तर-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रांची में मौसम साफ, तापमान 34.5°C, डालटेनगंज में 40.3°C

गुरुवार को रांची और आसपास का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में बादल छाए। रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, जमशेदपुर में 37.7, डालटेनगंज में 40.3, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article