BJP में शामिल हुए लोबिन हेंब्रम, चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

BJP प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। जहां लोबिन हेंब्रम ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lobin Hembram join BJP : बोरियो (Borio) के पूर्व JMM विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembram) ने आज 31 अगस्त को BJP की क दामन थाम लिया है।

BJP प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। जहां लोबिन हेंब्रम ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा नेता चंपाई सोरेन, भाजपा नेत्री सीता सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कल शुक्रवार को BJP का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sharma) ने चंपाई सोरेन को BJP की सदस्यता दिलाई।

Share This Article