नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक पर घुम रहे थे तीन युवक, दुर्घटना में एक की मौत…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Accident: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड पर संत जेवियर्स कॉलेज के पास आज रविवार को हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक युवक की मौत (Death) हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान डुमरी निवासी मनोज भगत के पुत्र Vivek Bhagat के रूप में हुई है। वहीं घायलों में डीपाटोली निवासी अनिकेत उरांव और कुणाल बड़ाईक शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर राजडंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल महुआडांड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. रवि भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

नशे की हालत में थे तीनों युवक

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, तीनों युवक नशे की हालत में थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के समय बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और यह हवा में लहराते हुए खेत में जा गिरी।

Share This Article