लातेहार में ट्रक और कार की टक्कर, बिजली विभाग के SDO समेत दो घायल

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Truck and Car Collide in Latehar: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में रविवार को नदबेलवा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ।

एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार पलामू बिजली विभाग के SDO की बताई जा रही है। हादसे में बिजली विभाग के SDO दामोदर कुमार सिंह और अंगद कुमार घायल हुए हैं।

ASI मनोज कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार और ASI मनोज कुमार दुबे (ASI Manoj Kumar Dubey) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस प्रशासन ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) रेफर कर दिया गया।

देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article