
Murder : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोडहाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद एक दुखद घटना सामने आई। देर रात कुछ लोग पानी पीने के बहाने एक घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक युवक को निशाना बनाकर टांगी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान युवक को बचाने पहुंचे उसके चाचा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और डर का माहौल देखा जा रहा है।

