नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने के लिए कोल्हान रीजन में बढ़ाए जाएंगे जवान, अब…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Force will Increase in Naxalite Area : हाल ही में चाईबासा (Chaibasa) में नक्सल अभियान (Naxal Campaign) की समीक्षा DGP अनुराग गुप्ता ने की है। इसमें यह बात सामने आयी है कि चाईबासा जिला बल में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की कमी है।

पुलिसकर्मियों की कमी की बात सामने आने के बाद DGP ने DIG कोल्हान मनोज रत्न चोथे को आदेश दिया है कि वह आसपास के जिलों जमशेदपुर, सरायकेला में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को चाईबासा में प्रतिनियुक्त करें।

यह भी बात की जानकारी मिली कि कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी लगातार कोल्हान के जमशेदपुर व सरायकेला जिलों में कार्यरत रहे हैं, लेकिन चाईबासा में उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं रही।

पूर्व में इन जिलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की भी सूची बनायी जा रही है। इन पदाधिकारियों व कर्मियों को भी चाईबासा में प्रतिनिुयक्त किया जाएगा।

Share This Article