Latest Newsझारखंडजमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव, विमान की...

जमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव, विमान की तलाश जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Trainee pilot’s body found in Chandil Dam: जमशेदपुर के चांडिल डैम में गिरे लापता विमान की खोजबीन लगातार तीसरे दिन भी चल रही है। इस दौरान गुरुवार सुबह एक ट्रेनी पायलट (Trainee Pilot’s) का शव बरामद हुआ है।

एक मछुआरे की सूचना पर शव (Dead Body) की बरामदगी हुई है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम (Chandil Dam) के अंदर नहीं घुसी है।

बुधवार रात ही भारतीय वायु सेना की टीम विशेष विमान रांची एयरपोर्ट पहुंची थी। दरअसल, एक मछुआरा Chandil Dam में मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसने ट्रेनी पायलट का शव देखकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। चांडिल डैम से मिले शव की पहचान ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश होकर डैम में गिर गया था। उड़ाने भरने के 15 मिनट के बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था, जिसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी है।

टाटा स्टील का Helicopter दलमा के जंगलों के ऊपर उड़ान भर कर आसमान से विमान की तलाश कर चुका है, जबकि NDRF की टीम चांडिल डैम के पानी के अंदर विमान की तलाश की लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली। NDRF की असफलता के बाद सरायकेला जिला प्रशासन ने भारतीय नौसेना से मदद लेने का फैसला लिया था।

चांडिल डैम का जलस्तर बारिश के कारण बढ़ गया है, जिससे Rescue में दिक्कत आ रही है। पांच गेट खोलकर पानी कम करने की कोशिश की गयी। पांच गेट से पानी हर समय निकल रहा है लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ है।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...