झारखंड में आदिवासी महिला को अगवा कर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, चार हिरासत में

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रही 22 वर्षीय आदिवासी महिला को अगवा कर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tribal Woman kidnapped and Raped for three Days: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रही 22 वर्षीय आदिवासी महिला को अगवा कर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया।

दरिंदों के चंगुल से मुक्त हुई महिला को इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति नाजुक बनी है।

महिला इंडस्ट्रियल एरिया में दुकान चलाती है। 15 अगस्त शाम दुकानदारी खत्म करने के बाद दुकान बंद कर वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इस क्रम में कार सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण कर लिया। आंख पर पट्टी बांधकर महिला को एक बंद कमरे में ले गए, जहां दरिंदगी की गई। यहां तीन दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) करते रहे।

महिला के पति ने खोजबीन के बाद 17 अगस्त को पत्नी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत की। थानेदार नवीन कुमार सिंह ने टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की। आरोपियों ने महिला को 17 अगस्त की रात मुक्त कर दिया।

हिरासत में चार संदिग्ध पीड़िता से मिली जानकारी व हुलिया के आधार पर पुलिस चार संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चारों इंडस्ट्रियल एरिया की Factory में काम करने वाले मजदूर हैं, जो महिला की दुकान पर अक्सर शराब (देसी) का सेवन करने जाया करते थे। हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध का पीड़ित महिला के पारिवारिक सदस्य से पुराना रंजिश भी था।

Share This Article