Latest Newsझारखंडये कैसा पति और कैसा पिता... अपनी ही पत्नी और बेटी को...

ये कैसा पति और कैसा पिता… अपनी ही पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर ले गया जंगल और फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Brutal Murder : रामगढ़ थानांतर्गत उलमान जंगल (Ulman Forest) में शनिवार को एक शख्स शैतान बन बैठा। दरअसल 45 वर्षीय देवनाथ कोरवा ने अपनी पत्नी मरियम देवी और 8 साल की मासूम बेटी बुटनी को बेरहमी से पत्थर से कूच दिया।

घटना में मरियम देवी की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। वहीं बुटनी की हालत नाजुक है।

घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी देवनाथ फरार है। हालांकि फिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

बहला फुसलाकर मां-बेटी को ले गया था जंगल

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, देवनाथ अपनी पत्नी मरियम और बेटी को बहाने से उलमान जंगल ले गया और वहां जाकर अचानक पत्थर से हमला कर पहले पत्नी, फिर बेटी को कूच डाला।

जिसके बाद दोनों के बेसुध होने पर उन्हें मरा समझ देवनाथ सूखी पत्तियों से ढंककर वहां से फरार हो गया। इसी बीच बेसुध बुटनी को होश आया और गांव लौटकर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद तुरंत Ramgarh Police को सूचना दी गई। पुलिस ने गंभीर बुटनी को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरियम का शव Post Mortem के लिए भेज दिया। मामले में मरियम की बहन फुलवा कुंवर ने बताया कि करीब 20 साल पहले देवनाथ ने उसके पति की भी हत्या कर दी थी।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...