कल से लगातार तीन दिनों तक झारखंड के इन इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश, वज्रपात की भी संभावना

राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में काफी अच्छी बारिश (Rain) हुई है। हालांकि संताल परगना में बारिश उम्मीद के मुकाबले कुछ काम रही।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में काफी अच्छी बारिश (Rain) हुई है। हालांकि संताल परगना में बारिश उम्मीद के मुकाबले कुछ काम रही।

वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर (Manoharpur) में 51.22 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में आज से अगले तीन दिनों तक गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।

मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में कल यानी मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इनमें सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा शामिल है। मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में वज्रपात (Thunderclap) की भी संभावना है।

Share This Article