सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप
बुधवार, 25 नवंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छा सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

रांची में 14 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में 19 से 39 डिग्री, डालटनगंज में 15 से 27 डिग्री, बोकारो में 16 से 27 डिग्री, हजारीबाग में 13.7 से 23.3 डिग्री और धनबाद में 16.8 से 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इन जिलों में दिखेगा कोहरे का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है। वहीं गढ़वा, चतरा, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट को देखते हुए लोगों को सुबह और देर रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।


