Jharkhand News: क्या जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस?

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: क्या जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस?
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस विभु बाखरू के नाम की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को हुई बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बाखरू का तबादला झारखंड हाईकोर्ट करने की अनुशंसा की है। झारखंड हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला

कॉलेजियम ने दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है। इसके तहत त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को कर्नाटक हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की गई है।

कौन हैं जस्टिस विभु बाखरू?

जस्टिस विभु बाखरू का जन्म 1966 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की और 1989 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा पास की। इसके बाद 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सफर शुरू किया। 2015 में स्थायी न्यायाधीश बने। दिसंबर 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने और जुलाई 2025 में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली।

केंद्र की अधिसूचना का इंतजार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 12 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश और कॉलेजियम के सदस्यों को पत्र लिखकर झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया था। अब कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार की औपचारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।

 

Share This Article