कोडरमा के नौवा माइल घाटी में पलटी अनियंत्रित ट्रेलर, दो की मौत एक की हालत गंभीर

कोडरमा जिले के नौवा माइल घाटी (Ninth Mile Valley) में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में एक लोहे से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Road Accident : कोडरमा जिले के नौवा माइल घाटी (Ninth Mile Valley) में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में एक लोहे से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई वहीं ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल है।

घायल चालक की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी रमेश राय के रूप में हुई है। वहीं मृतकों में वैशाली निवासी पंछीलाल राय और मोतिहारी निवासी मुन्ना राय शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ट्रक कोलकाता से लोहा लोड करके पटना की ओर जा रही थी। इसी क्रम में कोडरमा के नौवा माइल घाटी में ट्रेलर आनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की टीम ने घायल चालक को इलाज के लिए Sadar Hospital भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Share This Article