न्यूड Video भेज ऑनलाइन सेक्स के जाल में फसा कर करते थे ठगी, गैंग के 6 गिरफ्तार

गिरिडीह की साइबर थाना (Cyber Police Station) पुलिस ने गुरुवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर 6 अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Used to Cheat by Sending Nude Videos Online: गिरिडीह की साइबर थाना (Cyber Police Station) पुलिस ने गुरुवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर 6 अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल के साथ एक ATM समेत कई सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरिया के नगर केशवरी निवासी मीतलाल मंडल, बगोदर के अटका निवासी चंदन कुमार, जमुआ के चुंगलों निवासी बीरेंद्र मंडल, बेंगाबाद थाना इलाके के महदेया निवासी पंकज मंडल, गांडेय के महज़ोरी निवासी अब्दुल कयूम और बरमसिया निवासी कमरुद्दीन अंसारी शामिल हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के अपराध के तरीके की जानकारी देते हुए SP दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि सारे अपराधी युवाओं के नंबर फेसबुक से खोज कर उन्हें Online Sex के लिए इन्वाइट करते, और लड़की की फेक फोटो का इस्तेमाल कर न्यूड Video करते, और स्क्रीन शॉट लेकर ठगी किया करते थे।

इतना ही नहीं इन अपराधियों के निशाने पर गर्भवती महिला भी हुआ करती, जिन्हें ये अपनी ठगी का शिकार बनाते। यही गिरफ्तार अपराधी लोगों को राशन वितरण करनेवाले विभाग का कर्मी बता कर उनसे OTP मांगते और उन्हें भी ठगी का शिकार बनाते थे।

Share This Article