रामगढ़ में सैकड़ों घरों में घुसा पानी, दामोदर नदी उफान पर

रामगढ़ जिले में दामोदर नदी (Damodar River) उफान पर है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बाढ़ का पानी घुस गया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Water entered Hundreds of houses in Ramgarh : रामगढ़ जिले में दामोदर नदी (Damodar River) उफान पर है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बाढ़ का पानी घुस गया है।

रामगढ़ शहर के गोलपार, पुरनी मंडप में बसे आजाद बस्ती के लगभग सारे घर जलमग्न हो गए हैं। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। अनाज और जरूरत की चीजें पानी की वजह से नष्ट हो गई हैं।

जिला प्रशासन (District Administration) के अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की मदद कर रहे हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों के घरों तक जाने के लिए रास्ते नहीं बचे हैं। अपने घरों को छोड़कर लोग सड़कों पर रहने को विवश हैं। इन लोगों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भोजन और पानी मुहैया कराया जा रहा है।

Share This Article