झारखंड में BJP की सरकार बनी तो माताओं बहनों को हर माह ₹2100, शिवराज सिंह ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Big Announcement : झारखंड के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के BJP प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने चुनाव के पहले वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कहा कि राज्य में BJP की सरकार बनी तो सभी माता और बहनों को हर माह ₹2100 दिए जाएंगे।

BJP का यह वादा मध्य प्रदेश में लागू ‘लाडली बहना’ से भी बड़ा है, जहां महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई थी।

भाजपा के संकल्प पत्र की दी जानकारी

शिवराज ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र लगभग तैयार है। है। उसमें नौकरी, महिला सशक्तिकरण, किसान की बात होगी। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना चला रही है।

महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को राशि दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े पदों को पहली कैबिनेट में फैसला लेकर भरा जाएगा।

Share This Article