Homeझारखंडसरकार से सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता क्यों हुई विफल?

सरकार से सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता क्यों हुई विफल?

Published on

spot_img

Talks Were Held Between Auxiliary Policemen and the Government on Friday: रांची के मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में दो जुलाई से आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच शुक्रवार को वार्ता हुई लेकिन यह विफल रही।

इसके बाद सहायक पुलिसकर्मी Barricading तोड़कर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए आगे बढ़ गए। सहायक पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पलट दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

इस वजह से हुई वार्ता विफल

SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं और सहायक पुलिसकर्मियों को समझा-बुझा रहे हैं।

सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विवेकानंद ने कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना जा रहा है। वार्ता के दौरान सरकार की ओर से वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि और एक साल के एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा गया, जिसपर सहायक पुलिसकर्मियों की सहमति नहीं बनी।

ADG मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि 9 अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा। उनके वेतन भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा Jharkhand Police में होने वाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा।

सरकार की ओर से DGP की अध्यक्षता में सहायक पुलिसकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया गया था।

झारखंड पुलिस के DGP अजय कुमार सिंह, ADG मुख्यालय आरके मलिक, रांची DC सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता हुई। वार्ता में सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों के लिए संविदा बनाकर भर्ती में आरक्षण और वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...