घर मे घुसकर महिला से दुष्कर्म, लोगों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला

पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर महिला से दुष्कर्म (Rape) करने बाद आरोपी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kumaradungi Rape Case: पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर महिला से दुष्कर्म (Rape) करने बाद आरोपी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी। पिटाई से उसकी मौत हो गई।

उसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी ले गये, जहां चिकित्सक मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना छोटारायकमन गांव में बुधवार की रात की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बांकधर गांव के सुखदेव पिंगुवा(30 वर्ष) बुधवार शाम से छोटारायकमन गांव में एक घर के पास मंडरा रहा था। रात को अपनी Bike गांव के नया तालाब के पास खड़ी कर एक घर में घुसा और रथयात्रा पर फुटबॉल खेल देखने आई महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

घटना के समय पीड़िता गहरी नींद में सो रही थी। उसके चिल्लाने पर बगल में सोई उसकी मां, बुआ और छोटा भाई उठ गए। सभी ने मिलकर सुखदेव पिंगुवा को पकड़ लिया। सभी ने पकड़कर सुखदेव को घर के आंगन में ही पेड़ पर बांध दिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

Share This Article