पलामू में महिला की ससुराल में मौत, दहेज हत्या का आरोप

पलामू जिले के पिपराटाड़ थाना (Pipratad Police station) क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा बहेरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Dies in Her in-Laws house in Palamu: पलामू जिले के पिपराटाड़ थाना (Pipratad Police station) क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा बहेरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी।

महिला की पहचान श्रुति उर्फ बॉबी देवी पत्नी मनीष पांडे के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए श्रुति को जहरीला पदार्थ देकर मार डालने का आरोप लगाया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम MRMCH में किया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों का बयान शहर थाना पुलिस ने लिया।

श्रुति के भाई बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के रजवरिया के पिंटू कुमार पांडे ने शनिवार को MRMCH में कहा कि दहेज को लेकर अक्सर श्रुति के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। रात में श्रुति ने इसकी जानकारी दी थी।

अचानक रात डेढ़ बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि श्रुति बार-बार बेहोश हो जा रही है। उसे CHC पांकी पहुंचे हैं। आप लोग भी आइए। CHC से गंभीर हालत में श्रुति को MRMCH रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान श्रुति की मौत हो गयी। मौत से पहले तक ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में थे लेकिन जब उसकी मौत हुई तो सारे लोग फरार हो गए।

मृतका के भाई ने कहा कि शादी चार वर्ष पहले की थी। उस समय हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था लेकिन इसके बाद भी मांग की जा रही थी। पूरी संभावना है कि दहेज नहीं देने के कारण ही श्रुति को जहरीला पदार्थ (Toxic Substance) देकर मार दिया गया। इस संबंध में उसके पति, ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गयी।

Share This Article