पलामू में चाकू मारकर युवक की हत्या

डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन में शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू से गोदकर विकस कुमार की हत्या (Murder) कर दी गयी जबकि उसका भाई भोला भुइयां गंभीर रूप से घायल है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Young man Murdered by Stabbing in Palamu : डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन में शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू से गोदकर विकस कुमार की हत्या (Murder) कर दी गयी जबकि उसका भाई भोला भुइयां गंभीर रूप से घायल है।

उसे MRMCH में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में विकास के परिजनों के बयान पर दो नंबर टाउन के ही रहने वाले चार लोगों के खिलाफ शनिवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

आरोपितों में बिहारी भुइयां, उसकी पत्नी आशा देवी, बेटा मनीष एवं पवना भुइयां शामिल हैं। घटना के बाद से चारों फरार बताये जाते हैं। घटना गुरुवार रात की है। बताया जाता है कि एक पक्ष से विकास कुमार भुइयां एवं भोला भुइयां जबकि दूसरे पक्ष से बिहारी भुइयां एवं उसके परिवार के सदस्यों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में हर दिन विवाद होता था लेकिन गुरुवार रात विवाद काफी बढ गया।

बिहारी एवं उसकी पत्नी और बेटों ने चाकू से विकास और भोला पर वार किया, जिससे विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पहले MRMCH लाया गया, जहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में लातेहार में उसकी हालत खराब हो गयी। उसे लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। लातेहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

शहर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में मारपीट की थी, जिसमें विकास भुइयां नामक युवक की मौत हो गयी।

लातेहार सदर अस्पताल में मौत होने के कारण वहां की स्थानीय पुलिस ने उसके परिजनों का फर्द बयान ले लिया है। इसके आधार पर यहां प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।

Share This Article