नाबालिग बच्ची के एडिटेड Video मामले में झारखंड पहुंची मुंबई पुलिस, पूछताछ कर…

एक केंद्रीय मंत्री के नजदीकी की नाबालिक पुत्री का Social Sites Instagram में Edit Video डालकर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग मामलें में शनिवार को मुंबई पुलिस सरैयाहाट पहुंची।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mumbai Police reached Jharkhand: एक केंद्रीय मंत्री के नजदीकी की नाबालिक पुत्री का Social Sites Instagram में Edit Video डालकर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग मामलें में शनिवार को मुंबई पुलिस सरैयाहाट पहुंची।

मुंबई पुलिस ने सरैयाहाट उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले दो भाई बहनों से सम्बंधित मामले में पूछताछ कर वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार मामला एक केंद्रीय मंत्री के नजदीकी का है।

सूत्रों के अनुसार Mumbai Police से उक्त नाबालिक लड़की के पिता ने लिखित शिकायत कर बताया था की कोई उसकी बेटी का वीडियो Edit कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

जिसके बाद पुलिस अनुसन्धान में यह पता चला की सरैयाहाट के गुरुनाथ पहाड़ी के पास रहने वाला दो भाई बहन उक्त इंस्टाग्राम ID को क्रिएट किया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस सरैयाहाट पहुंची।

हालांकि पूछताछ में दोनों भाई बहन ने यह बताया की ID उसी की है लेकिन वेलोग ऐसा कुछ पोस्ट नहीं किए है। किसी ने उनकी Instagram IDको हैक कर लिया है।

Share This Article