झारखंड : NIA ने विधायक पर हमला और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में दायर किया आरोपपत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को कहा कि इसने प्रोजेक्ट प्लस 2 हाई स्कूल झिलरुआ में CPI (माओवादी) द्वारा पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurcharan Nayak) पर हमला करने और दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र रांची की विशेष NIA अदालत में दाखिल किया गया।

मामला शुरू में पुलिस स्टेशन गोइलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड में दर्ज किया गया था और बाद में NIA ने जांच को अपने हाथ में ले लिया था।

झारखंड : NIA ने विधायक पर हमला और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में दायर किया आरोपपत्र - Jharkhand: NIA files charge sheet in case of assault on MLA and murder of two policemen

मामले में आगे की जांच जारी

जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति भाकपा (Maoist) के सदस्य हैं और उन्होंने उन बैठकों में भाग लिया जिसमें पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को निशाना बनाने की साजिश रची गई।

उन्होंने उस अपराध में भी भाग लिया, जिसके चलते पुलिस कर्मियों की चोट और मौत हुई और हथियारों और गोला-बारूद की लूट हुई।

जांच से यह भी पता चला कि आरोपी व्यक्ति आतंकवादी (Terrorist) कृत्यों के लिए सदस्यों की भर्ती में शामिल था और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता था, NIA ने चार्जशीट में कहा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article