रांची पंडरा में पानी के तेज बहाव में बहे सब्जी विक्रेता का तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचशील नगर में बुधवार की रात नाला में गिर तेज धार में बह गये सब्जी विक्रेता अजय प्रसाद अग्रवाल का तीसरे दिन शुक्रवार को भी सुराग नहीं मिल पाया है।

शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा और करमा की वजह से रांची नगर निगम की टीम भी लापता अजय प्रसाद अग्रवाल की तलाश के लिए घटनास्थल नहीं पहुंची। लेकिन स्थानीय लोगों ने हार नहीं मानी है और उनकी ओर से सुबह से ही लगातार खोजबीन की जा रही है।

इस वजह से निगम और एनडीआरएफ की टीम नहीं गयी है। नाला के जिस स्थान पर अजय के फंसे होने की आशंका थी, वहां स्थानीय लोगों की ओर से नाला के अंदर प्रवेश कर सुबह से खोजबीन शुरू की गई, खबर लिखे जाने तक उनकी तलाश जारी है।

हालांकि उस स्थान पर लापता अजय का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने कांके डैम जाने वाले रास्ते में भी उसकी तलाश कर रहे हैं।

अब ड्रोन कैमरे से कांके डैम में तलाश करने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निवासी आलोक अग्रवाल ने बताया कि रांची नगर निगम की टीम ने कहा है कि वह विश्वकर्मा और करमा पूजा की वजह से नहीं आ पायी है। लेकिन स्थानीय लोग लगातार लापता अजय की तलाश कर रहे हैं, पर अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है।

जिस स्थान पर नाला में फंसे होने की आशंका थी, वहां पर तलाश की गई है, पर वहां भी कुछ हासिल नहीं हो सका है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अजय अग्रवाल को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम और पंडरा पुलिस भी लगी हुई थी। लेकिन 12 घंटे तक तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला था।

इस दौरान पंचशील नगर, शाहदेव नगर, ओझा मार्केट होते हुए कांके डैम तक डेढ़ से दो किमी तक पानी के बहाव के बीच सभी गड्ढों और आसपास के झाड़-पतवार को खंगाला गया, लेकिन टीम के हाथ निराशा लगी थी।

Share This Article