कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप इलाज के लिए पहुंचा रिम्स, कड़ी सुरक्षा में रांची शिफ्ट

News Post
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dinesh Gop shifted from Palamu to Ranchi under tight security: कुख्यात उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को इलाज के लिए मंगलवार को पलामू सेंट्रल जेल से रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया।

गोली लगने से बढ़ी परेशानी, मेडिकल टीम ने की सिफारिश

दिनेश गोप को 2024 में कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल में आने से पहले बाईं बांह में गोली लगने की वजह से उसे लगातार शारीरिक परेशानी हो रही थी। इसको लेकर रिम्स की मेडिकल टीम और स्थानीय स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें इलाज की जरूरत बताई गई।

हाईकोर्ट के आदेश पर रिम्स भेजा गया

पलामू केंद्रीय कारा के प्रभारी जेल अधीक्षक सेवा राम साहू ने पुष्टि की कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद उसे चिकित्सा सुविधा के लिए रिम्स भेजा गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, यह कदम उसकी बिगड़ती सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।

कभी झारखंड में आतंक का चेहरा था दिनेश गोप

पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) सुप्रीमो दिनेश गोप कभी झारखंड के रांची, खूंटी और कई अन्य जिलों में अपने आतंक के लिए कुख्यात था। उसके खिलाफ 92 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2023 में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था। बाद में उसे रांची से पलामू जेल शिफ्ट किया गया।

Share This Article