अब झारखंड में धीरे-धीरे रंगत में आ रही ठंड, रांची का तापमान पहुंचा 10 डिग्री के करीब

रांची का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी और उत्तरी भाग से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: अब धीरे-धीरे झारखंड का मौसम सर्दी (Cold) की रंगत में आ रहा है। तापमान में गिरावट हर जगह जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की रात रांची का मौसम सबसे सर्द रहा।

रांची का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी और उत्तरी भाग से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

सुबह में रहेगी कनकनी

इस बीच रांची सहित पूरे झारखंड में आसमान साफ है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, आनेवाले पांच दिनों में रांची के तापमान दो से तीन डिग्री की और गिरावट आ सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री तक आ सकता है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह कुहासा छाने की संभावना व्यक्त की है। इसका प्रभाव रांची के खुले इलाकों पर ज्यादा पड़ेगा। अहले सुबह से लेकर दिन के नौ बजे तक इसका प्रभाव रहेगा। जबकि धूप आने के बाद यह हल्का हो जाएगा। इसकी वजह से भी अहले सुबह में कनकनी रहेगी।

Share This Article