पलामू में नक्सलियों के खिलाफ चला अभियान, डेटोनेटर और…

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ मंगलवार को स्पेशल अभियान पर निकली CRPF और जिला पुलिस की टीम ने जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अति सुदरवर्ती कुंडीलपुर इलाके में सर्च अभियान के दौरान लैंड माइंस बनाने की कई सामग्री बरामद की।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले में इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। पुलिस उन इलाकों में लगातार सर्च अभियान चला रही है जिन इलाकों में नक्सलियों की गतिविधि है। इस बीच प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (Maoist) के खिलाफ मंगलवार को स्पेशल अभियान पर निकली CRPF और जिला पुलिस की टीम ने जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अति सुदरवर्ती कुंडीलपुर इलाके में सर्च अभियान के दौरान लैंड माइंस (Land Mines) बनाने की कई सामग्री बरामद की।

आइटम बरामद

AK-47 की कई गोलियां, भारी मात्रा में डेटोनेटर (Detonator), चार केन बम सहित 49 से 50 तरह के आइटम बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद सामान से कई तरह की लैंडमाइंस बनाई जा सकती थी। बरामद अन्य सामानों में नक्सलियों की वर्दी, पिट्ठू, मोबाइल चार्जर, नक्सल साहित्य सहित अन्य भी शामिल हैं।

Share This Article