साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, मामले में SIT जांच जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Murder Case: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान राखी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 19 वर्षीय पार्थो घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर नुकीले लोहे के रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राखी देवी को परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्थो घोष को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंध के शक में हत्या करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में राधानगर थाना में कांड संख्या 139/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 103(1), 61(2)(b) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का नुकीला रॉड भी बरामद कर लिया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।