प्रेमी ने की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, भाभी के भाई से था अफेयर

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crime Case : पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव में हुई Shweta उर्फ रूबी की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 वर्षीय श्वेता की लाश बुधवार की रात लहसुन के खेत से मिला था। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

आरोपी विकास ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वो श्वेता से मिलने आया था। यहां दोनों के बीच बहस हुई, जिसमें श्वेता ने विकास को गाली दे दी। गुस्से में आकर विकास ने श्वेता की गला दबाकर हत्या कर दी।

श्वेता ने 2020 में नीरज से प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाद के कारण दोनों अलग हो गए थे। पिछले दो साल से श्वेता अपने 3 साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी। इसी बीच उसका अपनी भाभी के भाई विकास से अफेयर शुरू हो गया।

पलामू में बुधवार की रात श्वेता का शव बरामद किया गया था। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप श्वेता के पति और ससुराल वालों पर लगाया था।

Share This Article