दीपावली की रात अपराधियों ने युवक को सिर में मारी गोली, रिम्स रेफर…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminals Shot the Young Man in the Head: गुरुवार को मेदिनी नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड इलाके में दीपावली की रात अपराधियों ने एक युवक बैरिया चौक के राजेश मालाकार को सिर में गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, राजेश मालाकार बाईपास रोड के पास बैठा था। इसी क्रम में अपराधी वहां पहुंचे और उसके सिर पर गोली मार दी।

गोली मारने का आरोप अन्नू विश्वकर्मा पर लगा है। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की घटना (Firing Incident) हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Medinirai Medical College and Hospital) में भर्ती करवाया।

डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे Rims रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article