जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, AJSU ने…

पलामू कचहरी स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को AJSU पार्टी पलामू की प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी (Dilip Chaudhary) ने कहा कि जिले के लगभग सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Dilip Chaudhary said : पलामू कचहरी स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को AJSU पार्टी पलामू की प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी (Dilip Chaudhary) ने कहा कि जिले के लगभग सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

पदाधिकारियों का कार्य संतोषजनक नहीं है। जनता कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाती है, फिर भी बिना रिश्वत दिए काम नहीं होता है। सरकार की गलत नीति के कारण पदाधिकारी काम के नाम सिर्फ Formality पूरा कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि लूट एवं झूठ के बुनियाद पर सरकार चल रही है जिसका आजसू पार्टी घोर निंदा करती है।

श्री चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई, रविवार को AJSU पार्टी के सुप्रीमो केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का आगमन 11 बजे दिन में Chhatarpur High School के मैदान में एवं 1 बजे दिन में हुसैनाबाद के टाउन हॉल में होने जा रहा है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है।

जिले के सभी मुख्य जगहों पर कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पर शहीद महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित का नमन करते हुए तथा कार्यक्रम स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी नेता कार्यकर्ता समर्पित रूप से लगे हुए हैं।

केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि डालटनगंज विधानसभा (Daltonganj Assembly) में AJSU पार्टी बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रही है। सभी प्रखंड एवं पंचायत कमेटी का गठन करते हुए ग्राम प्रभारी एवं चुनाव प्रमुख का चयन प्रारंभ हो गया है। सुदेश महतो का कार्यक्रम सेकंड फेज में डालटनगंज विधानसभा में आयोजित होगा।

Share This Article