नक्सलियों की धमकी से गांव के लोगों में दहशत

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxalites threat: पलामू जिले के उंटारी रोड थाने के मुरमा कला में रविवार की देर रात अचानक नक्सली (Naxalites) पहुंच गए।

हथियारबंद नक्सलियों के दस्ता (Armed Naxalite Squad) ने गांव में सार्वजनिक जमीन पर निर्माणाधीन दो मकान में कोई गतिरोध पैदा नहीं करने की धमकी की। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। नक्सली गांव कुछ लोगों को ढूंढ रहे थे।

नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता आ धमका

रविवार की रात में उंटारी प्रमुख के बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में प्रखंड के कई पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल थे।

इसी बीच वर्दीधारी नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता आ धमका। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।उंटारी के थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है।

घटना के संबंध में उन्होंने जांच कर रहे हैं। दूसरी तरफ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दबी जुबान बताया कि माओवादियों ने पूरे गांव को घेर रखा था।

वहां पहुंचे नक्सलियों ने पूरे लोगों से कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि माओवादी (Maoist) समाप्त हो गया है। परंतु वे समाप्त नहीं हुए हैं। क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य उनके बिना स्वीकृति के नहीं होगा।

नक्सलियों ने वहां चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। दस्ता का एक सक्रिय सदस्य ने कहा कि गरीब लोगों को सताने वालों को कभी बख्सा नहीं जाएगा। गांव के कुछ दबंग लोग गरीब का मकान नहीं बनने दे रहे हैं। अगर वे अपनी हरकत से बाज आये नहीं तो परिणाम भुगताना होगा।

Share This Article