Homeझारखंडझारखंड : कल से बढे रेट के मुताबिक राजमार्गों के टोल प्लाजा...

झारखंड : कल से बढे रेट के मुताबिक राजमार्गों के टोल प्लाजा पर चुकाइए TAX, अब 5 से 10 फीसदी ज्यादा …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कल यानी 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year) 2023-24 शुरू हो रहा है। कल से ही Tax संबंधी अनेक नए नियम लागू हो जाएंगे। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर स्थित टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर पहले की अपेक्षा अधिक टैक्स (More Tax) चुकाने के लिए तैयार हो जाइए।

कल से बढ़ी दर के आधार पर टैक्स की वसूली होगी। Toll की दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि अलग-अलग जगहों के हिसाब से की गई है। यह Growth देशभर के टोल पर की गई है।

झारखंड (Jharkhand) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी 14 टोल प्लाजा हैं,जहां से गुजरने वाले वाहनों से यह राशि ली जाती है। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से टोल दरों में वृद्धि के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

झारखंड : कल से बढे रेट के मुताबिक राजमार्गों के टोल प्लाजा पर चुकाइए TAX, अब 5 से 10 फीसदी ज्यादा …- Jharkhand: Pay tax on highway toll plazas according to the increased rate from tomorrow, now 5 to 10 percent more…

झारखंड में बढ़ रही टोल प्लाजा की तादाद

झारखंड (Jharkhand) में सड़कों के विस्तार के साथ टोल प्लाजा की संख्या भी बढ़ती जा रही है। झारखंड में अभी 14 टोल प्लाजा (Toll Plaza) हैं। इस साल कम से कम चार और टोल प्लाजा लगने का अनुमान है।

सोसोखुर्द, रसोईयाधमना, पाटा, पुतरु, कोकपाड़ा, एदलहातु, कुलगो, नवासारी, पुपुनकी, टंडबालीडीह, नगवा आदि सभी टोल प्लाजा पर नई दरें लागू करने की तैयारी कर ली गई है।

झारखंड : कल से बढे रेट के मुताबिक राजमार्गों के टोल प्लाजा पर चुकाइए TAX, अब 5 से 10 फीसदी ज्यादा …- Jharkhand: Pay tax on highway toll plazas according to the increased rate from tomorrow, now 5 to 10 percent more…

हर साल की है नियमित प्रक्रिया

मालूम हो कि अमूमन नये वत्तीय वर्ष से टोल टैक्स की नई दर लागू होती है। बढ़ी हुई दर 31 मार्च की मध्य रात्रि से वसूली जाएगी।

इस संबंध में पूछे जाने पर NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी एसके मिश्रा ने कहा कि टोल दरों (Toll Rates) में बढ़ोतरी एक नियमित प्रक्रिया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश में साफ किया गया है कि टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर यातायात का दबाव अधिक हो तब भी उनको अधिक देर तक वहां नहीं रोकना है।

झारखंड : कल से बढे रेट के मुताबिक राजमार्गों के टोल प्लाजा पर चुकाइए TAX, अब 5 से 10 फीसदी ज्यादा …- Jharkhand: Pay tax on highway toll plazas according to the increased rate from tomorrow, now 5 to 10 percent more…

10 सेकंड में ले लेना है टैक्स

हर हाल में दस सेकंड के अंदर हर वाहन से टैक्स लेकर उसे रवाना कर देना है। Fastag Card नहीं रहने पर ज्यादा राशि जिन वाहनों में अभी भी Fastag Card नहीं लगा है, उन्हें ज्यादा राशि देनी पड़ती है।

इसको देखते हुए वाहन मालिकों की सुविधा के लिए कई टोल प्लाजा में भी Fastag Card लगाने की सुविधा बहाल कर दी गई है।

झारखंड में टोल की नई दरें

टोल प्लाजा कार बस—————ट्रक

टंडबालीडीह 40 —————–135

सोसोखुर्द 50 ——————–165

रसोईयाधमना 125 —————415

पाटा 25 ————————-80

पुतरु 65 ————————220

कोकपाड़ा 105 ——————355

एदलहातु 115 ——————-395

कुलगो 125 ———————420

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...