झारखंड : डमारू जंगल में TPC उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक उग्रवादी गिरफ्तार

हालांकि एक उग्रवादी पकड़ा गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/हजारीबाग: हजारीबाग-रांची जिला के सीमा पर स्थित Damaru Jungle में शनिवार रात TPC उग्रवादी (Militant) और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक उग्रवादी को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

साथ ही पुलिस ने 2 बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद किये हैं।

बताया जाता है कि डमारू जंगल में उग्रवादी संगठन TPC के एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो, विक्रम उर्फ मुनेश्वर गंझू, गुरूदेव, प्रताप उर्फ दिवाकर सहित अन्य उग्रवादियों का जमावाड़ा लगा हुआ था।

TPC उग्रवादी किसी ट्रांसपोर्टर (Transporter) की हत्या की योजना बना रहे थे।

सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी

SSP किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी बुढ़मू इलाके की सीमा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

SSP ने खलारी DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। दोनों जिलों की पुलिस ने सीमावर्ती (Frontline) इलाके में घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया।

तभी केरेडारी थाना (Keredari Police Station) क्षेत्र में उग्रवादियों ने फायरिंग (Firing) शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई और पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले।

हालांकि एक उग्रवादी पकड़ा गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

TAGGED:
Share This Article