रांची पुलिस ने गढ़वा से पकड़े 4 अपराधी, ज्वेलरी दुकान से लूटकांड में शामिल…

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi police arrested 4 criminals from Garhwa : गढ़वा के सहिजना स्थित होटल नवनीत से रांची पुलिस की टीम ने 4 अपराधियों को दबोच लिया है।

पुलिस की टीम चारों को रांची लेकर आ गई है। बताया जा रहा है कि चारों अपराधी रांची के बिरसा चौक स्थित DP ज्वेलर्स में हथियार के बल पर 1.50 करोड़ रुपए की जेवरात लूटपाट के मामले में शामिल थे। अभी तक पुलिस (Police) ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

गढ़वा. (Garhwa) पुलिस ने चार अपराधियों के होटल से पकड़े जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को गढ़वा के एक होटल में अपराधियों के रुकने की गुप्त सूचना मिली थी।

इसके बाद रांची पुलिस की टीम रविवार की सुबह गढ़वा पहुंची।Garhwa पुलिस के सहयोग से पुलिस की टीम ने होटल नवनीत में रेड मारी। इस दौरान पुलिस को देखकर अपराधी इधर-उधर भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने चारों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article