झारखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन चॉकलेट’ अभियान, इस ज़िले से हुई शुरुआत

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Police Awareness : झारखंड पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। Ranchi में अफीम की अवैध खेती और तस्करी रोकने के लिए आम लोगों को अफीम की अवैध खेती से रोकने, तस्करी व परिवहन के विरुद्ध जागरूक करने के लिए Pamphlet और Chocolate बांट रही है। चॉकलेट के रैपर पर संदेश लिखा हुआ है। इसकी शुरुआत Khunti जिले से की गई है।

क्या लिखा है चॉकलेट पर

Toffee के रैपर पर लिखा हुआ है, अफीम की खेती कानूनन अपराध है। इसमें संलिप्त पाए जाने पर होगी गिरफ्तारी, पकड़े जाने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की हो सकती है सजा, NDPS Act के तहत जब्त होगी संपत्ति, अफीम की खेती आपके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर। इस तरह के Slogan लिखी टॉफियों को खूंटी जिले में पुलिस की ओर से बांटी जा रही है।

ऑडियो से भी किया जा रहा जागरूक

इसके अलावा Audio से भी चेतावनी दी जा रही है। अफीम की खेती को ना कहें, नशे के खतरे से भविष्य को बचाएं। इसके खिलाफ अभियान में सहयोग करें। Jharkhand Police आम जनता से अपील करती है कि वे अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें।

अफीम की खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती है तथा जलस्रोत दूषित होता है। इससे मानव जीवन व मानव स्वास्थ्य पर गंभीर व प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। यदि आपके निजी खेत में अफीम का फसल लगाया गया है तो आप सभी स्वयं नष्ट कर लें।

Share This Article