रांची में 5 नए फ्लाइओवर की तैयारी, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई को होगा शुरू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

5 New Flyovers in Ranchi: रांचीवासियों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की सौगात एक के बाद एक मिल रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने सिरमटोली में कार्तिक बाबा फ्लाइओवर की शुरुआत की। इससे पहले अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया था, जिससे इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हुआ है।

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई को शुरू

केंद्र सरकार की ओर से निर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 3 जुलाई को होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। NHAI इसकी तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। इसे रांची की ट्रैफिक व्यवस्था की लाइफलाइन कहा जा रहा है, क्योंकि रातू रोड पर वाहनों का भारी दबाव लोगों के लिए आवागमन को मुश्किल बना रहा था।

पांच नए फ्लाइओवर से बदलेगी रांची की सूरत

राजधानी के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पांच नए फ्लाइओवर के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परामर्शी एजेंसियों और पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे डिवीजन ने योजनाओं का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हरमू फ्लाइओवर का DPR तैयार हो चुका है और जल्द ही इसकी निविदा निकाली जाएगी।

क्या होगा फायदा?

इन फ्लाइओवर के बनने से रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
समय की बचत: सहजानंद चौक, हरमू रोड और कटहल मोड़ जैसे इलाकों में जाम से छुटकारा मिलेगा।

  • बेहतर आवागमन: स्कूली बसें और एंबुलेंस समय पर गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
  • नया रूट: करमटोली चौक के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे फ्लाइओवर बनने से नया ट्रैफिक रूट विकसित होगा।
Share This Article