रांची में विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद, ED ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: निलंबित IAS पूजा सिंघल के मामले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशाल चौधरी रांची स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

इस दौरान विशाल के अशोक नगर गेट नंबर छह स्थित आवास से ED की टीम ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। आवास पर ED के वरिष्ठ अधिकारी भी डेरा जमाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले निलंबित IAS पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के घर से 17.31 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

विशाल झारखंड के एक बड़े ब्यूरोक्रेट्स का भी करीबी है

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में बिल्डर निशित केसरी के ठिकानों पर मंगलवार सुबह को छापा मारा है। निशित IAS राजीव अरुण एक्का के करीबी हैं।

हाल ही में निशित ने हरमू, अशोक नगर और कटहल मोड़ रोड में कई बड़े अपार्टमेंट का निर्माण करवाया है। इससे पहले ईडी की टीम ने विशाल चौधरी और बिल्डर अनिल झा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी।

रांची में विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद, ED ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन

आज सुबह ईडी की टीम बिल्डर निशित केसरी के ठिकाने पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार विशाल चौधरी के यहां मिली जानकारी के बाद ईडी की टीम निशित केसरी के पुंदाग स्थित घर और ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट स्थित कार्यालय में पहुंची है।

विशाल चौधरी का अशोक नगर रोड नंबर छह में घर है। वहां भी ईडी की टीम छापेमारी जारी है।

इस दौरान किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। विशाल चौधरी कई आईएएस अफसरों का करीबी है। वह ब्लैकमनी को व्हाइट करने का काम करता था।

ईडी की टीम फिलहाल विशाल चौधरी और उसके कई करीबियों के यहां एक साथ छापेमारी कर रही है। विशाल झारखंड के एक बड़े ब्यूरोक्रेट्स का भी करीबी है।

Share This Article