झारखंड में 1 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 29 जून को भारी बारिश की संभावना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में मॉनसून की सक्रियता के चलते 1 जुलाई तक सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मॉनसून का जोर, बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून झारखंड में पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते पूरे राज्य में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में सबसे अधिक 79 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन इलाकों में हुई झमाझम बारिश

  • रामगढ़: 71.2 मिमी
  • मांडू: 68.2 मिमी
  • रांची (कांके): 65.4 मिमी
  • पतरातू: 65 मिमी
  • कुमारडुब्बी: 64.4 मिमी
  • पुटकी: 59.6 मिमी
  • कोलेबिरा: 57.2 मिमी
  • रामगढ़ (डीवीसी): 56.6 मिमी
  • सिमडेगा (बानो): 47.5 मिमी
  • सिमडेगा: 45.4 मिमी
  • पुटकी (डीवीसी): 44 मिमी
  • तेनुघाट: 40.8 मिमी
  • बहरागोड़ा: 39.2 मिमी

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भारी बारिश की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा हो सकता है।

Share This Article