झारखंड में राज्यसभा चुनाव का मतदान ख़त्म…अंतिम वोट झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने डाला

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए हो रहा मतदान ख़त्म हो चुका है। राज्यसभा चुनाव में अंतिम वोट झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने डाला। इसके साथ ही चुनाव में कुल 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव के लिए शाम पांच बजे से पहली वरीयता के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।उसके बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती होगी। चुनाव में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम का जीतना लगभग तय है। परिणाम तय करेगा कि उनके अलावा झारखंड से राज्यसभा भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी जाते हैं या फिर प्रणव झा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।