मतदान के बाद झामुमो उम्मीदवार वैद्यनाथ राम दिखे उत्साहित, दिखाया विक्ट्री साइन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया है। वहीं, परिणाम आने से पहले ही झामुमो उम्मीदवार वैद्यनाथ राम काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। मतदान के बाद वे अपने समर्थकों के साथ खुशी के माहौल में दिखे। उन्होंने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाया। समर्थकों ने भी उनकी जीत का भरोसा जताते हुए जश्न जैसा माहौल बना दिया। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किसकी जीत होती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।