

कोहिमा : राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कोहिमा स्थित नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च (NIMSR) का भ्रमण कर राज्य के प्रथम मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में संस्थान का कार्य उत्साहवर्धक है।





मेरा विश्वास है कि निमसर उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त केंद्र बनकर नागालैंड के नागरिकों को समर्पण, संवेदनशीलता और उत्कृष्टता के साथ सेवा प्रदान करेगा। स्वस्थ नागालैंड, समृद्ध नागालैंड की हमारी संकल्पना को साकार करने में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
